nasiib hogaa meraa meharabaa.N kabhii na kabhii
- Movie: Forty Days/ 40 Days/ Chaalees Din/ 40 Din
- Singer(s): Asha Bhonsle, Manna De, Female Voice?
- Music Director: Babul
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Premnath, Manoj Kumar, Shakeela, Shammi Kapoor, Maruti
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हो ...
नसीब होगा मेरा मेहरबाँ कभी न कभी
हाय, कभी न कभी
मिलेगा उसके क़दम का निशाँ कभी न कभी
हाय कभी न कभी, नसीब ...
रहा जो छुपके जवाँ दिल में आरज़ू की तरह
चला गया जो ग़रीबों की आबरू की तरह
नज़र तो आयेगा वो मेहमाँ कभी न कभी
नसीब होगा मेरा मेहरबाँ ...
हर इक सितम का वफ़ाएँ जवाब माँगेंगी
हर एक बूँद का आँखें हिसाब माँगेंगी
लहू पुकारेगा बनके ज़ुबाँ कभी न कभी
नसीब होगा मेरा मेहरबाँ ...
लुटी-लुटी सी तमन्ना जो हाथ उठायेगी
चमकते चाँद सितारों को तोड़ लायेगी
गले मिलेंगे ज़मीं आसमान कभी न कभी
नसीब होगा मेरा मेहरबाँ ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Surajit A. Bose % Date: May 19, 2002 % Comments: GEETanjali series