naino.n se nain hu_e chaar aaj meraa dil aa gayaa
- Movie: Aurat
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Premnath, Ulhas, Beena Roy
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नैनों से नैन हुए चार आज मेरा दिल आ गया
अरमाँ पे छाई है बहार आज मेरा दिल आ गया
घूँघट से झाँके मेरे दिल के इशारे
धड़कन में आन बसे बन के हमारे
दुल्हन बनेगा मेरा प्यार आज मेरा दिल आ गया
नैनों से नैन ...
घर में ही आज मेरे गुलशन खिला है
कहने की बात नहीं हीरा मिला मुझे हीरा मिला है
बात बड़ी है मज़ेदार आज मेरा दिल आ गया
नैनों से नैन ...
उल्फ़त के साज़ छिड़े चाहत का गीत है
नगमें भी बोल उठे तेरी ही जीत है
ख़ुशियाँ मनाएँगे हज़ार आज मेरा दिल आ गया
नैनों से नैन ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar