naaz thaa Kud par magar aisaa na thaa - - Chhaya Ganguli
- Movie: ? (Non-Film)
- Singer(s): Chhaya Ganguly
- Music Director: Bhupinder
- Lyricist: Ibraham Ashq
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1988, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नाज़ था ख़ुद पर मगर ऐसा न था
आइने में जब तलक देखा न था
शहर की महरूमियाँ मत पूछिये
भीड़ थी पर कोई भी अपना न था
मंज़िलें आवाज़ देती रह गईं
हम पहुँच जाते मगर रस्ता न था
इतनी दिलकश थी कहाँ ये ज़िंदगी
हमने जब तक आपको चाहा न था
Comments/Credits:
% Credits: U V Ravindra, Vinay P Jain