na tum bevafaa ho na ham bevafaa hai.n
- Movie: Ek Kali Muskayee
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Om Prakash, Mehmood, Lalita Pawar, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
न तुम बेवफ़ा हो न हम बेवफ़ा हैं -२
मगर क्या करें अपनी राहें जुदा हैं
न तुम बेवफ़ा ...
जहाँ ठंडी-ठंडी हवा चल रही है -२
किसी की मोहब्बत वहाँ जल रही है
ज़मीं-आसमां हमसे दोनों खफ़ा हैं
न तुम बेवफ़ा ...
अभी कल तलक़ तो मुहब्बत जवाँ थी -२
मिलन ही मिलन था जुदाई कहाँ थी
मगर आज दोनों ही बेआसरा हैं
न तुम बेवफ़ा ...
ज़माना कहे मेरी राहों में आजा -२
मुहब्बत कहे मेरी बाँहों में आजा
वो समझें ना मजबूरियाँ अपनी क्या हैं
न तुम बेवफ़ा ...