Browse songs by

na shivaale, na khalisaa, na haram jhuuThe hai.n - - Jagjit Singh

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ना शिवाले, ना खालसा, ना हरम झूठे है - २
बस यही सच है, के तुम झूठे हो हम झूठे हैं
ना शिवाले ...

हमने देखा ही नही बोलते को अब तक - २
कौन कहता है के पत्थर के सनम झूठे हैं
ना शिवाले ...

उनसे मिलिये तो खुशी होती है उनसे मिलकर - २
शहर के दूसरे लोगों से जो कम झूठे हैं
ना शिवाले ...

कुछ तो है बात, तहरीरों में तासीर नहीं - २
झूठे फ़नकार नहीं तो कलम झूठे हैं
ना शिवाले ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@ndsun.cs.ndsu.nodak.edu)
% Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image