Browse songs by

na shikawaa hai koii na koii gilaa hai

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


(न शिकवा है कोई न कोई गिला है)-३
सलामत रहे तू ये मेरी दुआ है
न शिकवा है कोई
(बहुत ही कठिन हैं मोहब्बत की राहें)-२
ज़रा बच के चलना ज़माना बुरा है
न शिकवा है कोई

(अजब तेरी महफ़िल में देखा तमाशा
कहीं रौशनी है कहीं है अँधेरा)-२
कहीं है अँधेरा
(मुक़द्दर चिराग़ों के बदले हुए हैं)-२
कोई बुझ रहा है कोई जल रहा है
न शिकवा है कोई

(मुबारक तुझे हो तेरे दिल की दुनिया
मेरी ज़िंदगी का कोई ग़म न करना)-२
कोई ग़म न करना
(ये सब गर्दिशें हैं नसीबों की प्यारे)-२
न मेरी ख़ता है न तेरी ख़ता है
न शिकवा है कोई

Comments/Credits:

			 % Contributor: Animesh Kumar
% Transliterator: Animesh Kumar
% Date: 20 May 2005
% Series: LATAnjali
% Credits: Rahul Upadhyay, Balaji Murthy, Afzal A Khan
% Comments: generated using www.giitaayan.com
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image