na jaane kyuu.n hamaare dil ko tumane dil nahii.n samajhaa
- Movie: Mohabbat Zindagi Hai/ Love Is Life
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Dharmendra, Rajshri
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
न जाने क्यूं हमारे दिल को तुमने दिल नहीं समझा
न जाने क्यूं
( ये शीशा तोड़ डाला ) - २ प्यार के क़ाबिल नहीं समझा
न जाने क्यूं
( हमारा प्यार देखो और हमारा हौसला देखो ) - २
मुहब्बत का जुनूं हमको कहाँ तक ले चला देखो
( तुम्हीं ने जान ले ली ) - २ और तुम्हें कातिल नहीं समझा
न जाने क्यूं ...
तड़प दी भी तो ऐसी दी के मुश्किल हो गया जीना
चलाये तीर वो तुमने के छलनी हो गया सीना
( और उसपर ये सितम है ) - २ के हमें घायल नहीं समझा
न जाने क्यूं ...
( मुहब्बत का ये जादू एक दिन सर चढ़ के बोलेगा ) - २
हर इक आँधी हर इक तूफ़ान को दामन में ले लेगा
( मुहब्बत ने किसी भी ) - २ काम को मुश्किल नहीं समझा
न जाने क्यूं ...
Comments/Credits:
% Contributor: Surma Bhopali % Transliterator: Surma Bhopali % Date: 2 Dec 2003 % Series: GEETanjali % generated using giitaayan