na ha.Nso ham pe zamaane ke hai.n Thukaraae hue
- Movie: Gateway of India
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Madhubala, Bharat Bhushan
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
न हँसो हम पे ज़माने के हैं ठुकराए हुए
दर-ब-दर फिरते हैं तक़दीर के बहकाए हुए
न हँसो हम पे ...
क्या बताएँ तुम्हें कल हम भी चमन वाले थे
ये न पूछो कि है वीराने में क्यों आए हुए
न हँसो हम पे ...
बात कल की है कि फूलों कोमसल देते थे
आज काँटों को भी सीने से हैं लिपटाए हुए
न हँसो हम पे ...
ऐसी गर्दिश में न डाले कभी क़िस्मत तुम को
आप के सामने जिस हाल में हैं आए हुए
न हँसो हम पे ...
एक दिन फिर वही पहली सी बहारें होंगी
इस उम्मीद पे हम दिल को हैं बहलाए हुए
न हँसो हम पे ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Nita Awatramani