mushkil hai bahut mushkil chaahat kaa bhulaa denaa
- Movie: Mahal
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Khemchand Prakash
- Lyricist: Nakshab
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Vijayalaxmi, Madhubala
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुश्किल है ऽ ऽ
मुश्किल है बहुत मुश्किल चाहत का भुला देना
आसान नहीं दिल की ये आग बुझा देना
ये खेल नहीं लेकिन ये खेल है उल्फ़त का
रोतों को हँसा देना हँसतों को रुला देना
मुश्किल है बहुत मुश्किल ...
दिलवालों की दुनिया में है रस्म के जब कोई
आए तो
आए तो क़दम लेना, जाए तो दुवा देना
मुश्किल है बहुत मुश्किल ...
उलझन है बहुत फिर भी हम तुम को ना भूलेंगे
तुम को ना भूलेंगे
मुमकिन तो नहीं लेकिन तुम हम को भुला देना
मुश्किल है बहुत मुश्किल ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Nimish Pachapurkar % Date: Nov 22, 2002 % Comments: LATAnjali Series % generated using giitaayan