mujhe tum mil ga_e hamadam sahaaraa ho to aisaa ho
- Movie: Love In Tokyo
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Asha Parekh, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुझे तुम मिल गए हमदम सहारा हो तो ऐसा हो
जिधर देखूँ उधर तुम हो नज़ारा हो तो ऐसा हो
मुझे तुम मिल गए ...
किसी का चाँद सा चेहरा नज़र से चूम लेती हूँ -२
ख़ुशी की इन्तहाँ ये है नशे में झूम लेती हूँ -२
हुई तक़दीर भी रोशन सितारा हो तो ऐसा हो
जिधर देखूँ उधर ...
उधर दिल है इधर जाँ है अजब मुश्किल का सामाँ है -२
लबों पर मुस्कराहट है मगर साँसों में तूफ़ाँ है -२
ये मैं जानूँ या तुम जानो इशारा हो तो ऐसा हो
जिधर देखूँ उधर ...