mujhe pyaar kaa dard milataa rahe
- Movie: Aye Meri Bekhudi
- Singer(s): Kumar Sanu
- Music Director: Anil Mohile
- Lyricist: Naqsh Lyallpuri
- Actors/Actresses: Prem Chopra, Aloknath, Anil Bakshi, Priyanka Chopra, Aprajita, Satyen Kappu
- Year/Decade: 1993, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुझे प्यार का दर्द मिलता रहे -२
ये दर्द ही दिल का दवा है दर्द से क्या डरना
ये प्यार की ख़ातिर जीना ही प्यार की ख़ातिर मरना
मुझे प्यार का दर्द ...
प्यार है ऐसी आग कि जिसमें हँसकर जले जवानी
प्यार की आग बुझा ना पाया दरियाओं का पानी
इसी आग में चैन जलता रहे
मुझे प्यार का दर्द ...
क़दम बढ़ा के प्यार कभी ना देखे आगे पीछे
प्यार लहू की बूंदों से ही फूल दिलों से सींचे
जले ही मगर प्यार पलता रहे
मुझे प्यार का दर्द ...