mujhe mubaaraq puraanii yaade.n ... mahalo.n ne chhiin liyaa
- Movie: Zabak
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Shyama, Mahipal
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : मुझे मुबारक़ पुरानी यादें तुझे मुबारक़ नया फ़साना
जो हो सके तो न याद करना जो याद आऊँ तो भूल जाना
महलों ने छीन लिया बचपन का प्यार मेरा -२
ल : मुझको इल्ज़ाम न दो कर लो ऐतबार मेरा -२
मु : तुम हो फ़लक़ पर मैं हूँ ज़मीं पे तुमको ख़बर क्या हमारी -२
ल : मानो न मानो महलों में रह के मैं आज भी हूँ तुम्हारी
मुझको इल्ज़ाम न दो ...
ले चल हमें भी साथ अपने कहती हैं दिल की सदाएं
मु : मुझसे जुदा है मंज़िल तुम्हारी तुमसे जुदा हैं मेरी राहें
महलों ने छीन लिया ...
उलझूँगा ना मैं दामन से तेरे राहों में एक खार बनके -२
ल : जैसे रहे हो वैसे रहोगे दिल में मेरे प्यार बनके
मुझको इल्ज़ाम न दो ...