mujhe kitanaa pyaar hai tumase
- Movie: Dil Tera Diwana
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Shammi Kapoor, Mala Sinha, Mehmood
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : मुझे कितना प्यार है तुम से अपने ही दिल से पूछो तुम
जिसे दिल दिया है वो तुम हो मेरी ज़िन्दगी तुम्हारी
ल : मुझे कितना प्यार ...
र : चाहत ने तेरी मुझको कुछ इस तरह से घेरा
दिन को हैं तेरे चर्चे रातों को ख़्वाब तेरा
ल : तुम हो जहाँ वहीं पर रहता है दिल भी मेरा
बस इक ख़्याल तेरा क्या शाम क्या सवेरा
र : मुझे कितना प्यार ...
ल : ये दुनिया कैसे बदली कुछ भी समझ न आए
क्यूँ हो गए हैं अपने कल तक थे जो पराए
र : दिल की लगन हो सच्ची फिर क्यों न रंग लाए
मेरे थे तुम सदा से पर अब क़रीब आए
ल : मुझे कितना प्यार ...
र : मेरी वफ़ा को अब तो यूँ आजमाना छोड़ो
दिल को चुरा के मेरे आँखें चुराना छोड़ो
ल : मुझको बना के अपना बातें बनाना छोड़ो
मैं कब न थी तुम्हारी अब तो सताना छोड़ो
र : मुझे कितना प्यार ...
दो : मुझे कितना प्यार ...