mujhe dekho hasarat kii tasaviir huu.N mai.n
- Movie: Baaz
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Geeta Bali
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुझे देखो हसरत की तसवीर हूँ मैं
जो बन बन के बिगड़ी वो तक़दीर हूँ मैं
गिरा जो ज़मीं पर मैं हूँ इक वो आँसू
मिली ख़ाक़ में ऐसी तदबीर हूँ मैं
नहाया हुआ हूँ खुद अपने लहू में
मगर फिर भी बेरंग तसवीर हूँ मैं
चला मैं तो अहल-ए-वतन खुश रहो तुम
रहो खुश रहो तुम
न बैठा निशाने पे वो तीर हूँ मैं
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar