Browse songs by

mujhe de ke may mere saaqiyaa, merii tashnagii ko - - Shobha Gurtu

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मुझे देके मय मेरे साक़िया, मेरी तश्नगी को हवा न दे
मेरी प्यास पर भी तो कर नज़र, मुझे मैकशी की सज़ा न दे

मेरा साथ ऐ मेरे हमसफ़र, नहीं चाहता है तो जाम दे
मगर इस तरह सर-ए-राह-ए-गुज़र, मुझे हर क़दम पे सदा न दे

मेरा ग़म न कर, मेरे चारागर, तेरी चाराजोई बज्जा मगर (???)
मेरा दर्द है मेरी ज़िंदगी, मुझे दर्द-ए-दिल की दवा न दे

मैं वहाँ हूँ अब मेरा नासेहा, कि जहाँ ख़ुशी का गुज़र नहीं
मेरा ग़म हदों से गुज़र गया, मुझे अब ख़ुशी की दुआ न दे

वोह गिराएं शौक़ से बिजलियाँ, यह सितम करम हैं सतम नहीं
के वोह 'तर्ज़' बर्क़-ए-जफ़ा नहीं, जो चमक के नूर-ए-वफ़ा न दे

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Rajiv Shridhar 
% Date: 10/26/1996
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image