muddat hu_ii hai yaar ko mehamaa.N kiye huye
- Movie: Ghalib (Pakistani-Film)
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Tasdak Hussain
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses: Noorjahan, Sudhir
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मुद्दत हुई है यार को मेहमाँ किये हुये
जोश-ए-क़दह से बज़्म चिराग़ाँ किये हुए
फिर जी में है कि दर पे किसी के पड़े रहें
सर ज़ेर बार-ए-मिन्नत-ए-दर्बाँ किये हुए
जी ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन
बैठे रहें तसव्वुर-ए-जानाँ किये हुए
'ग़ालिब' हमें न छेड़ कि फिर जोश-ए-अश्क से
बैठे हैं हम तहय्या-ए-तूफ़ाँ किये हुए
Comments/Credits:
% Credits: Pulkit Sharma % Noojehan's last film as a heroine