mubaaraq ho duulhaa\-dulhan ko ye shaadii
- Movie: Paak Daaman
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Sudesh Kumar, Chitra, Moti Sagar, Krishna Kumari, Renu Makad, Adeeb
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

मुबारक़ हो दूल्हा-दुल्हन को ये शादी
मिले दिल से दिल ज़िन्दगी मुस्करा दी
बँधा सर पे जब चाँद-तारों का सेहरा
कोई जल गया और किसी ने दुआ दी
मिले दिल से दिल ...
ख़ुदा इस मोहब्बत को आबाद रखे
कि जिसने उम्मीदों की दुनिया बसा दी
मिले दिल से दिल ...
भरे गोद या-रब खिलें दिल की कलियाँ
मुरादें हों पूरी मिटे नामुरादी
मिले दिल से दिल ...
