motiyo.n kii la.Dii huu.N mai.n
- Movie: Loafer
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Dharmendra, Mumtaz
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मोतियों की लड़ी हूँ मैं
फुलवा की छड़ी हूँ मैं
रे सुन्दर बड़ी हूँ मैं
दुनिया भुलाए अँखियाँ बिछाए
कब से खड़ी हूँ मैं -२
मोतियों की लड़ी ...
बेचैन हूँ कितनी देर से
बैठा है तू निगाहें क्यों फेर के
ज़रा सा तो मुझे देख छेड़ के -२
मैं भड़क गई तो फिर आग ना बुझेगी
इक फुलझड़ी हूँ मैं
दुनिया भुलाए ...
मैं कौन हूँ तेरी प्यास हूँ
हुस्न की मैं अदा एक ख़ास हूँ
आज क़िस्मत से मैं तेरे पास हूँ -२
मैं निकल गई तो फिर हाथ नहीं आऊँगी
ऐसी घड़ी हूँ मैं
दुनिया भुलाए ...