morii binatii suno bhagavaan
- Movie: Taj
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ~
मोरी बिनती सुनो भगवान, अब मोरी बिनती सुनो भगवान
आज मेरी टूटी बीना में फिर से डारो प्राण
न माँगू यह महल-खज़ाने ना माँगू यह ताज
आज भरे दरबार में स्वामी रखियो मेरी लाज
रागि को बस सात सुरों का दाता दे वरदान
अब मोरी बिनती सुनो भगवान ...
सूरज की रफ़्तार बदल दे, मान तू रख ले मेरा
जब तक टूटा तार न बोले, जग में रहे अँधेरा
शबन्म से निकले अँगारे डाल-डाल जल जाये
काँटो से भर जाये बगिया, रेती फूल खिलाये
जिस जग में संगीत नहीं वह हो जाये शमशान
वह हो जाये शमशान (४)
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar