Browse songs by

more nainaa bahaa_e niir

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मोरे नैना बहाए नीर
(सखी) का करूँ मोरा जिया न माने -२

पल छिन पी की राह निहारूँ
साँझ सकारे उनको पुकारूँ
भटकूँ मैं जमुना के तीर
मोरे नैना ...

कागा जो बोले तो अँखियाँ फड़के
बिरहा की अग्नि और भी भड़के
जल-जल जाए शरीर
मोरे नैना ...

आँसू बहे जैसे नदिया की धारा
नदिया की धारा में प्रीतम प्यारा
बनके कमल मुस्काये
बैरी बस में न आए
जाऊँ कहाँ, जाऊँ कहाँ, जाऊँ कहाँ
मोरा मनवा हुआ अधीर
मोरे नैना ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Arunabha S Roy
% Date: 7 Jun 2004
% Series: LATAnjali
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image