mohabbat kii duniyaa me.n barabaad rahanaa
- Movie: Lakeeren
- Singer(s): Geeta Dutt, Talat Mehmood
- Music Director: Hafiz Khan
- Lyricist: Shevan Rizvi
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Pran, Ashok Kumar, Cukoo, Tiwari
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
गी : मोहब्बत की दुनिया में बरबाद रहना
मगर कुछ ना कहना
मोहब्बत की दुनिया में
ज़माने के ये दुख-ओ-दर्द हँस-हँस के सहना
मगर कुछ ना कहना
मोहब्बत की दुनिया में
त : मेरे दिल का शीशा अगर टूट जाये
और हाथों से दामन तेरा छूट जाये
दामन तेरा छूट जाये
गी : तो ख़ुद बन के आँसू इन आँखों से बहना -२
मगर कुछ ना कहना
मोहब्बत की दुनिया में
त : सुनाऊँ किसे अपने ग़मों का फ़साना -२
धुआँ दे रहा है मेरा आशियाना
मेरा आशियाना
गी : तमाशा समझ कर तू हँसी पल (?) ही रहना -२
मगर कुछ ना कहना
मोहब्बत की दुनिया में
त : बिगाड़ा था मैने भला क्या किसी का -२
जो लूटा गया यूँ चमन ज़िन्दगी का
यूँ चमन ज़िन्दगी का
गी : है दुनिया में रहना तो ग़म यूँ ही सहना -२
मगर कुछ ना कहना
मोहब्बत की दुनिया में
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)