miTTii se khelate ho baar\-baar kis liye
- Movie: Patita
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Agha, Dev Anand, Usha Kiran
- Year/Decade: 1953, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मिट्टी से खेलते हो बार-बार किस लिये
टूटे हुए खिलौनों से प्यार किस लिये
बनाके ज़िंदगानियाँ बिगाड़ने से क्या मिला
मेरी उम्मीद का जहाँ उजाड़ने से क्या मिला
आई थी दो दिनों की ये बहार किस लिये
ज़रा सी धूल को हज़ार रूप नाम दे दिए
ज़रा सी जान सर पे सात आसमान दे दिए
बरबाद ज़िंदगी का ये सिंगार किस लिए
ज़मीन ग़ैर हो गई ये आसमाँ बदल गया
हवा के रुख़ बदल गए हर एक फूल जल गया
बजते हैं अब ये साँसों के तार किस लिए
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S. Roy % Date: Dec 25, 2002 % Series: LATAnjali % generated using giitaayan