Browse songs by

milate milate hasii.n vaadiyo.n me.n

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मिलते मिलते हसीं वादियों में दिल खो गया तो क्या करोगे
ओ मेरी जान ओ जान-ए-तमन्ना कुछ हो गया तो क्या करोगे

मिलते मिलते हसीं वादियों में मैं खो गया तो क्या करोगे
ओ मेरी जान ...

है इसका दीवना तो सारा जहां नसीबों से मिलती है मुहब्बत यहां
दिलों के फ़साने बनाते रहेंगे नग़्में वफ़ा के तो गाते रहेंगे
मिलते मिलते हसीं वादियों ...

यूं ना अदाओं की बिजली गिराओ लब चूम लूं ज़रा पास आओ
समझे ना तू मेरी मजबूरियां रहने दे थोड़ी सी ये दूरियां
मिलते मिलते हसीं वादियों ...

अनजाने में ऐ जान-ए-तमन्ना कुछ हो गया तो क्या करोगे

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image