Browse songs by

merii zi.ndagii hai naGamaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


आ~
{मेरी ज़िंदगी है नग़मा
मेरी ज़िंदगी तराना}-२
मैं सदा-ए-ज़िंदगी हूँ
मुझे ढूँढ ले ज़मना
मेरी ज़िंदगी है नग़मा
मेरी ज़िंदगी तराना

मैं किसी को क्या बताऊँ
मुझे याद कुछ नहीं है
कहाँ रह गई बिछड़ कर
मेरी शाख-ए-आशियाना
मेरी ज़िंदगी है नग़मा
मेरी ज़िंदगी तराना-२

मेरे दिल की धड़कनें हैं-२
मेरे बचपने की यादें
के कहीं-कहीं से अब तक
मुझे याद है फ़साना
मेरी ज़िंदगी है नग़मा
मेरी ज़िंदगी तराना

{मेरे सोज़ में तबस्सुम
मेरी आह में तरन्नुम}-२
मैं चराग शाम-ए-ग़म हूँ
मेरा नाम है शबाना
मेरी ज़िंदगी है नग़मा
मेरी ज़िंदगी तराना
मैं सदा-ए-ज़िंदगी हूँ
मुझे ढूँढ ले ज़मना
मेरी ज़िंदगी है नग़मा
मेरी ज़िंदगी तराना-२

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Pulkit Sharma
% Date: 23 Dec 2004
% Series: Noor-E-Tarannum
% Comments: remembering Noorjehan on her 4th death aniversary
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image