merii yaad me.n tum na aa.Nsuu bahaanaa
- Movie: Madhosh
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Raja Mehdi Ali Khan
- Actors/Actresses: Manhar, Meena Kumari
- Year/Decade: 1951, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी याद में तुम न आँसू बहाना
न जी को जलाना, मुझे भूल जाना
समझना के था एक सपना सुहाना
वो गुज़रा ज़माना, मुझे भूल जाना
मेरी याद में...
जुदा मेरी मँज़िल, जुदा तेरी राहें -२
मिलेंगी न अब तेरी-मेरी निगाहें
मुझे तेरी दुनिया से है दूर जाना
मेरी याद में...
ये रो-रो के कह्ता है टूटा हुआ दिल -२
नहीं हूँ मैं तेरी मोहब्बत के काबिल
मेरा नाम तक अपने लब पे न लाना
न जी को जलाना, मुझे भूल जाना
मेरी याद में...
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu) % Date: Mon June 19, 1995 % Credits: Ashok Dhareshwar (adhareshwar@worldbank.org)