merii pat raakho giradhaarii
- Movie: Ghunghat
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Asha Parekh, Bharat Bhushan, Beena Roy
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी पत राखो गिरधारी
मैं दुखिया शरण तिहारी
छोड़ तुम्हारा द्वार प्रभुजी किसके द्वारे जाऊँ
तुम बिन मेरा कौन सहारा किससे आस लगाऊँ
ये बोलो कृष्ण मुरारी रे
मेरी पत राखो ...
देखो बीच भँवर मेरी डूब रही है नैया
चारों ओर है अँधेरा कोई नहीं खिवैया
तूफ़ान उठा है भारी मुझे शक्ति को बनवारी
मेरी पत राखो ...