merii pahalii aarazuu kaa ye salaam yaad rakhanaa
- Movie: Pyar Ka Bandhan
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Johnny Walker, Helen, Raj Kumar, Dhumal, Naaz, Nishi, Pratima Devi
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : मेरी पहली आरज़ू का ये सलाम याद रखना
मेरा नाम है मोहब्बत मेरा नाम याद रखना
आ : जहाँ दिल से दिल मिले थे वो मुक़ाम याद रखना
मेरा नाम है तमन्ना मेरा नाम याद रखना
र : मेरी पहली आरज़ू ...
आ : ये खिली-खिली फ़िज़ाएँ ये झुकी-झुकी घटाएँ
ये रुकी-रुकी सी बातें ये दबी-दबी सदाएँ
र : यही सुबह प्यार की है यही शाम याद रखना
र : मेरी पहली आरज़ू ...
र : मेरे दिल पे छा गया है तेरे रूप का सवेरा
नए चाँद से है रोशन तेरी ज़ुल्फ़ का अँधेरा
आ : मेरे प्यार के जहाँ का ये पयाम याद रखना
र : मेरी पहली आरज़ू ...
आ : तेरी हर अदा में देखीं मैने जन्नतों की राहें
र : मेरे दिल में बस गई हैं तेरी मदभरी निगाहें
आ : यही दौर याद रखना यही जाम याद रखना
र : मेरी पहली आरज़ू ...