Browse songs by

merii nigaah ne kyaa kaam laajawaab kiyaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


(मेरी निगाह ने क्या काम लाजवाब किया)-२
उन्हीं को लाखों हसीनों मे इन्तख़्वाब किया

(वो आए घर मे बहार आके रुक गई जैसे)-२
फ़िज़ा मे फूल कि डाली सी झुक गई जैसे
(कुछ इस अदा से किसी शोख़ ने हिजाब किया)-२
मेरी निगाह ने क्या

वो ज़ुल्फ़-ए-नाज़ खुली खुल के कुछ ढलक सी गई
सितारे टूट पड़े चाँदनी छलक सी गई
जो मैंने चेहरा-ए-जाना को बेनक़ाब किया
मेरी निगाह ने क्या काम लाजवाब किया
मेरी निगाह ने क्या

(ये मेरे गीत में जो रंग है नज़ाकत है)-२
ये सब उसी निगाह-ए-नाज़ की इनायत है
के मुझसे ज़र्रे को चमका के आफ़ताब किया
मेरी निगाह ने क्या ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Animesh Kumar
% series: Rafi Veritable Gems
% date: apr 17, 2003
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image