merii jaa.N mujhe jaa.N na kaho
- Movie: Anubhav
- Singer(s): Geeta Dutt
- Music Director: Kanu Roy
- Lyricist: Gulzar
- Actors/Actresses: Tanuja, Sanjeev Kumar, Dinesh Thakur
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी जाँ, मुझे जाँ न कहो मेरी जाँ
मेरी जाँ, मेरी जाँ
मुझे जाँ न कहो मेरी जाँ
मेरी जाँ, मेरी जाँ
(जाँ न कहो अंजान मुझे
जान कहाँ रहती है सदा ) - २
अंजाने, क्या जाने
जान के जाए कौन भला
मेरी जाँ
मुझे जाँ न कहो मेरी जाँ ...
सूखे सावन बरस गए
कितनी बार इन आँखों से
दो बूँदें ना बरसे
इन भीगी पलकों से
मेरी जाँ
मुझे जाँ न कहो मेरी जाँ ...
(होंठ झुके जब होंठों पर
साँस उलझी हो साँसों में ) - २
दो जुड़वाँ होंठों की
बात कहो आँखों से
मेरी जाँ
मुझे जाँ न कहो मेरी जाँ ...
Comments/Credits:
% Credits: rec.music.indian.misc (USENET newsgroup) % Rajan P. Parrikar (parrikar@csn.org) % C.S. Sudarshana Bhat (ceindian@utacnvx.uta.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Malini Kanth % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)