merii jaan kuchh bhii kiiji_e
- Movie: Chhalia
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Nutan, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : मेरी जान कुछ भी कीजिए
चाहे जान मेरी लीजिए
पर दिल हमीं को दीजिए -२
ल : कभी याद हमें भी कीजिए
कभी नाम हमारा लीजिए
सपनों में आया कीजिए -२
मु : कभी तो हमसे कर लो दो बातें प्यारा मुखड़ा मोड़ के
तुम कहो तो धरती पे ला दें चाँद-तारे तोड़ के
पर ये वादा हमसे कर लो जाओगे ना छोड़ के
ल : कभी याद हमें ...
याद आकर तेरी जो तड़पाए तो कोई क्या करे
तेरा दामन न हाथों में आए तो कोई क्या करे
चाँद भी आग बन जाए तो कोई क्या करे
मु : मेरी जान कुछ ...
दिल किसी को एक दिन तो दोगी क्यूँ हमें देती नहीं
पास आकर ये तो बता दे क्या हम बुरे हैं ओ हसीं
चौदहवीं का चाँद हो तुम हम भी तुझसे कम नहीं
ल : कभी याद हमें ...
मु : मेरी जान कुछ ...