merii jaan hai tuu ai jaan\-e\-jaa.n
- Movie: Dehak/ A Burning Passion
- Singer(s): Alka Yagnik, Roop Kumar Rathod
- Music Director: Aadesh Srivastava
- Lyricist: Madan Pal
- Actors/Actresses: Sonali Bendre, Akshaye Khanna
- Year/Decade: 1998, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी जान है तू ऐ जान-ए-जां जान बिना मैं कैसे जियूं
तेरे दम से है पहचान मेरी पहचान बिना मैं कैसे जियूं
मैं कैसे जियूं मैं कैसे जियूं
मज़हब तो प्यार सिखाता है फिर मिलने में मजबूरी क्यूं
दीवार उठे क्यूं रस्मों की है जिस्म-ओ-जान में दूरी क्यूं
इस दिल को है अरमान तेरा अरमान बिना मैं कैसे जियूं
मैं कैसे जियूं मैं कैसे जियूं
मेरी जान है तू ...
तेरा चेहरा देख के दिन निकले तेरी पलकों में शामें ढलती हैं
इस दिल में धड़कन तुझसे है तेरे नाम से साँसें चलती हैं
ये जीवन है एहसान तेरा एहसान बिना मैं कैसे जियूं
मैं कैसे जियूं मैं कैसे जियूं
मेरी जान है तू ...