Browse songs by

merii daastaa.N mujhe hii meraa dil sunaa ke ro_e

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मेरी दास्ताँ मुझे ही मेरा दिल सुना के रोए
कभी रो के मुस्कराए कभी मुस्करा के रोए
मेरी दास्ताँ मुझे ...

मिले ग़म से अपने फ़ुरसत तो मैं हाल पूछूँ उनका
शब-ए-ग़म से कोई कह दे कहीं और जा के रोए
मेरी दास्ताँ मुझे ...

हमें वास्ता तड़प से हमें काम आँसुओं से
तुझे याद करके रोए या तुझे भुला के रोए
मेरी दास्ताँ मुझे ...

वो जो आजमा रहे थे मेरी बेक़रारियों को
मेरे साथ-साथ वो भी मुझे आजमा के रोए
मेरी दास्ताँ मुझे ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image