Browse songs by

merii chunarii u.Dhaaye liyo jaaye

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


आ: मेरी चुनरी उढ़ाये लियो जाये
उढ़ाये लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा
को: मेरी चुनरी उढ़ाये लियो जाये
उढ़ाये लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा

?: ठण्डी हवा जो चुनरी उढ़ाये
गोरी ये मुखड़ा कहाँ छुपाये
भौरों की टोली नजर लगाये
को: भौरों की टोली नजर लगाये
आ: ओ नज़र सबकी बचाये लियो जाये
उढ़ाये लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा
को: मेरी चुनरी उढ़ाये लियो जाये
उढ़ाये लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा

आ: ओ
( ठण्डी हवा में मन मेरा चंचल
बय्या पकड़ के हवा कहे चल चल ) -२
हवा कहे चल चल
?: चलोगी कैसे बजेगी पायल
को: चलोगी कैसे बजेगी पायल
आ: ओ मेरी पायल बजाये लियो जाये
उढ़ाये लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा

आ: ओ
( जब मेरे मन की चमेली फूले
फागुन में खेले सावन में झूले ) -२
सावन में झूले
?: भादों में रानी रस्ता न भूले
को: भादों में रानी रस्ता न भूले
आ: ओ मेरे मन को भुलाये लियो जाये
उढ़ाये लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा
को: मेरी चुनरी उढ़ाये लियो जाये
उढ़ाये लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image