Browse songs by

merii biinaa ke sur saat re

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मेरी बीना के सुर सात रे
मेरी बीना के सुर सात रे
सुर सात रे मन भात रे
मेरी बीना के सुर सात रे
मेरी बीना के सुर सात

पहले सुर में ली अन.गडाई
बस गया मन में हरजाई
दूजे सुर बाजे शहनाई
दूजे सुर बाजे शहनाई
मिल गयी मन को मात रे
मेरी बीना के सुर सात रे
मेरी बीना के सुर सात

तीजे सुर में दिल की धड़कन
काँप गया भोली का तन मन
चौथे सुर में बैठा देखो
चौथे सुर में बैठा देखो
कोई लगाये घात रे
मेरी बीना के सुर सात रे
मेरी बीना के सुर सात

कोई खडा ये सोच रहा है
कोई खडा ये सोच रहा है
बाक़ी सुरों में क्या रखा है
सोच सको तो इतना जानो
सोच सको तो इतना जानो
बदलेंगे दिन रात रे
मेरी बीना के सुर सात रे
मेरी बीना के सुर सात

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Hrishi Dixit
% Date: Oct 11, 2000
% Comments: LATAnjali series
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image