merii bagiyaa kii kalii tuu sadaa hii khilanaa
- Movie: Doraahaa
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Sapan-Jagmohan
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Radha Saluja, Anil Dhawan, Iftikhar, Sanjana
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरी बगिया की कली तू सदा ही खिलना
जिन राहों पे मैं चली तू उनपे न चलना
तेरा ना हो मेरे जैसा हाल
मेरी बगिया की कली ...
सब कुछ किया निसार तुझे तब मैने पाया
तुझ पे न पड़ने पाए कभी काँटों की छाया
सुख की निंदिया सोना पड़े ना मुझ सा रोना
मेरी बगिया की कली ...
तेरा कोई सपना संसार न तोड़े
बीच राह में कोई तेरा साथ न छोड़े
तेरे मन की पाती समझे तेरा साथी
मेरी बगिया की कली ...
इतना क्यों ये दुनिया धन के पीछे भागे
कुछ भी नहीं धन प्यार भरे इक मन के आगे
लाज है ऐसा गहना फिर से न जाए पहना
मेरी बगिया की कली ...