mere sapane me.n aanaa re saajanaa
- Movie: Raajhath
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Madhubala, Sohrab Modi
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे सपने में आना रे साजना
मेरे सपने में आना रे
वोह बात ज़रा मेरे कानों में
फिर से कह जाना रे
मेरे सपने में आना रे
थके थके नैन पिया देखे राह तेरी
धीरे धीरे जादू करे चाँद की उजेरी
समा बड़ा ही सुहाना रे साजना
मेरे सपने में आना रे
चोरी चोरी आके पिया बैठना सरहाने
जान के मैं चुप रहूँगी नींद के बहाने
मुझे छेड़ के जगाना रे साजना
मेरे सपने में आना रे
Comments/Credits:
% Transliterator: Nita