mere saamane vaalii khi.Dakii me.n
- Movie: Padosan
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Saira Bano, Kishore Kumar, Sunil Dutt, Mehmood
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे सामने वाली खिड़की में
एक चांद का टुकड़ा रहता है
अफ़सोस ये है के वो हमसे
कुछ उखड़ा उखड़ा रहता है
जिस रोज़ से देखा है उसको
हम शमा जलाना भूल गए
दिल थाम के ऐसे बैठे हैं
कहीं आना जाना भूल गए
अब आठ पहर इन आँखों में
वो चंचल मुखड़ा रहता है
बरसात भी आकर चली गई
बादल भी गरज कर बरस गए
पर उसकी एक झलक को हम
ऐ हुस्न के मालिक तरस गए
कब प्यास बुझेगी आँखों की
दिन रात ये दुखड़ा रहता है
Comments/Credits:
% Credits: Suneeta Aggarwal (suneeta@tss.com) % posted by nasir (noor@muug.mb.ca)) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)