mere pyaar me.n tujhe kyaa milaa, mere dil kaa phuul na khil sakaa
- Movie: Suhagan
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Guru Dutt, Mala Sinha
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे प्यार में तुझे क्या मिला
मेरे दिल का फूल न खिल सका
मेरे प्यार में ...
तेरा रंग-रूप उजड़ गया ये हसीन चेहरा उतर गया
न बहार है न सिंगार है न कोई ख़ुशी न क़रार है
मुझे अपने आप से है गिला
मेरे प्यार में ...
रही दिल की दिल में ही हसरतें बनीं ज़हर प्यार की राहतें
मेरी मजबूरियाँ बनीं तेरी बेड़ियाँ तुझे खा गईं ये ख़ामोशियाँ
के ग़मों पे कुछ भी न बस चला
मेरे प्यार में ...
मेरे दिल यहाँ से तू चल कहीं मुझे कोई जीने का हक़ नहीं
मैं करूँगा तेरा ही ख़ात्मा तेरे साथ अपना भी ख़ात्मा
मेरा आज है ( यही फ़ैसला ) -३
मेरे प्यार में ...