mere piyaa se ko_ii jaa ke kah de
- Movie: Aashiyaanaa
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Nargis, Raj Kapoor, Mohana
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे पिया से कोई जाके कह दे
जीवन का सहारा तेरी याद है -२
दामन न तेरा छोड़ूँ मैं तुझ से न मुँह मोड़ूँ
हो दिन या रात तेरी याद साथ
ये रीत न कभी तोड़ूँ
मेरे पिया से कोई ...
रुत आए चली जाए मेरी प्रीत न मुरझाए
चली जाए बहार तेरा इन्तेज़ार
मेरे दिल से कभी न जाए
मेरे पिया से कोई ...
रातों को गिनूँ तारे दिल तड़प-तड़प हारे
चलें ग़म के तीर दिल धरे न धीर
कहे आओ मेरे प्यारे
मेरे पिया से कोई ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S. Roy % Date: Dec 23, 2002 % Series: LATAnjali % generated using giitaayan