mere man kaa baavaraa pa.nchhii
- Movie: Amardeep
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Dev Anand, Vyjayantimala, Padmini
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे मन का बावरा पंछी क्यों बार बार डोले -२
सपनों में आज किस का वो बहके प्यार डोले
मेरे मन का ...
किस के खयाल में ये नज़रें झुकी झुकी हैं -२
देखो इधर भी लब पर आहें रुकी रुकी हैं -२
तुम हो क़रार जिस दिल का -२
वही बेक़रार डोले
मेरे मन का ...
दिल को लगन है उसकी मीठी नज़र है जिसकी -२
हम पास हैं तुम्हारे फिर दिल में याद है किस की -२
तुम जो नज़र मिलाओ -२
दिल में बहार डोले
मेरे मन का ...
कब से खड़े हुए हैं कह दो तो लौट जाएं -२
तुम्हे दूर ही से देखें हर दिल न पास आये -२
आँखों में ज़िंदगी भर तक -२
तेरा इंतज़ार डोले
मेरे मन का ...
Comments/Credits:
% Comments: LATAnjali