mere haThiile shaam mai.n hii haT pe a.Daa huu.N - - Pankaj Mullick
- Movie: non-Film
- Singer(s): Pankaj Mullick
- Music Director: Pankaj Mullick
- Lyricist: Pt. Madhur
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे हठीले शाम -२
मैं ही हट पे अड़ा हूँ
ठोकर लगा दे मैं तेरे
रसते में पड़ा हूँ
मेरे हठीले शाम
( ओ भागने वाले तुझे रुकना ही पड़ेगा
मुझको उठाने के लिये झुकना ही पड़ेगा ) -२
ज़ख़्मी हूँ -२
ज़ख़्मी हूँ तेरा तीर की नोकों से लड़ा हूँ
ठोकर लगा दे मैं तेरे
रसते में पड़ा हूँ
मेरे हठीले शाम
( मुझको उजाड़ा तुझको भी बसने नहीं दूँगा
जब तक न हँसूँ मैं तुझे हँसने नहीं दूँगा ) -२
तू सबसे बड़ा -२
तू सबसे बड़ा और मैं तुझसे भी बड़ा हूँ
ठोकर लगा दे मैं तेरे
रसते में पड़ा हूँ
मेरे हठीले शाम
( माना के तेरा और मेरा साथ नहीं है
पर याद भुलाना भी तेरे हाथ नहीं है ) -२
तू सबसे बड़ा तू देख -२
तू सबसे बड़ा तू देख मैं लहरों पे खड़ा हूँ
लहरों पे खड़ा हूँ
ठोकर लगा दे मैं तेरे
रसते में पड़ा हूँ
मेरे हठीले शाम -२