mere hamanashii.n mere hamanawaa mere paas aa mujhe thaam le
- Movie: Bhool Na Jaana
- Singer(s): Geeta Dutt
- Music Director: Daan Singh
- Lyricist: Hariram Acharya
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1960s, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे हमनशीं मेरे हमनवाँ
मेरे पास आ मुझे थाम ले
मुझे थाम ले
मेरे हमनशीं मेरे हमनवाँ
तू चला है मुझसे बिछड़ के यूँ
ज्यूँ शिख़श्ता-साज़ से रागनी
ज्यूँ चली है जिस्म से दूर जाँ
ज्यूँ चली हो आँख से रोशनी
मुझे दे-दे बाँहों का आसरा
मेरे पास आ मुझे थाम ले
मुझे थाम ले
मेरे हमनशीं मेरे हमनवाँ
ये तेरा मिलन ये तेरा क़रम
है मुझे हयात से कम नहीं
तू है सामने तो मेरे सनम
मुझे मौत का भी अलम नहीं
ऐ बहार-ए-दिल ऐ सुक़ून-ए-जाँ
मेरे पास आ मुझे थाम ले
मुझे थाम ले
मेरे हमनशीं मेरे हमनवाँ -३