mere hamanashii.n mere hamanavaa mujhe tujh se koii gilaa nahii.n - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Yunus Mallick
- Lyricist: Shamim Jaipuri
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे हमनशीं मेरे हमनवा मुझे तुझ से कोई गिला नहीं
तू नज़र से दूर सही मगर तेरा ग़म तो दिल से जुदा नहीं
तेरा तज़्किरा, तेरी गुफ़्तगू, तेरी जुस्तजू, तेरी आरज़ू
मुझे ज़िंदगी में है क्या कमी मेरे पास जीने को क्या नहीं
तेरी अंजुमन से उठा हूँ यूँ दिल-ए-ग़मज़दा को लिए हुए
कि फिर उस के बाद से आज तक किसी अंजुमन में गया नहीं
करूँ तुझ से कोई गिला तो क्या मैं ख़ुदा से माँगूँ दुआ तो क्या
मुझे कुछ दिनों से गुमाँ है ये मेरा जैसे कोई ख़ुदा नहीं
Comments/Credits:
% Transliterator: Nimish Pachapurkar% Date: 12 Feb 2003 % Series: GEETanjali % Credits: UV Ravindra % generated using giitaayan