mere dosto mujhe aajakal na to chain hai na karaar hai
- Movie: Laawaaris
- Singer(s): Udit Narayan
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Javed Akhtar
- Actors/Actresses: Manisha, Jackie Shroff, Dimple Kapadia, Akshaye Khanna, Parmeet Sethi, Govind Namdeo
- Year/Decade: 1999, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे दोस्तों मुझे आजकल न तो चैन है न करार है
मेरा सिर्फ़ इतना कुसूर है मुझे एक लड़की से प्यार है
मेरे दोस्तों मुझे ...
तुम्हें दिल का हाल सुनाऊं क्या वो है कौन तुमको बताऊं क्या
मेरी आरज़ू का वो गीत है मेरी धड़कनों की पुकार है
मेरे दोस्तों मुझे ...
मेरे दिल में जैसे उतर गईं वो हसीं निगाहें किरन किरन
मेरी साँस साँस महक उठी के वो लड़की जैसे बहार है
मेरे दोस्तों मुझे ...
कभी सोचता हूँ वो दूर है कभी सोचता हूं वो पास है
मुझे हल्का हल्का सा होश है मुझे हल्का हल्का खुमार है
मेरे दोस्तों मुझे ...