mere dil kii nagariyaa me.n aanaa
- Movie: Madhosh
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Raja Mehdi Ali Khan
- Actors/Actresses: Manhar, Meena Kumari
- Year/Decade: 1951, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरे दिल की नगरिया में आना
न आ के जाना बलम परदेसिया
दिल तड़्पाये मोहे चैन न आए
मोहे एक झलक दिखलाना, दिखलाना
मेरे दिल की ...
रुत मिलने की आई सुहानी
आ जाओ तो बड़ी महर्बानी
गुप चुप गुप चुप
दुनिया से छुप छुप
मैं तो आ गई कर के बहाना
मेरे दिल की ...
जिस दिन से हुई मैं तुमहारी
मीठी मीठी सी मुझे बेक़रारी
प्यारी पयारी सी है पीड़
जिया धरे नहीं धीर
ज़रा आ के इसे समझाना
मेरे दिल की ...
देखो देखो जी हमें न सताओ
आना है तो अब आ जाओ
हमें बड़ा इन्तेज़ार, दिल बड़ा बेक़रार
तुम्हें हमरी क़सम ज़रा आना
मेरे दिल की ...