meraa shaayar hai tuu meraa naGmaa hai tuu
- Movie: Maina
- Singer(s): Anuradha Paudwal, Pankaj Udhas
- Music Director: Naresh Sharma
- Lyricist: Payaam Sayyedi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरा शायर है तू मेरा नग़्मा है तू
मेरी जन्नत है तू मेरी दुनिया है तू
दिल में तुझे रख लिया अजी शुक्रिया
मेरी धड़कन है तू मेरी चाहत है तू
मेरी मंज़िल है तू मेरी किस्मत है तू
प्यार मुझे दे दिया तेरा शुक्रिया
जन्मों से प्यारा तू है सनम तू मेरा जीवन मेरा जनम
वादों का क्या है कसमों का क्या तू मेरा वादा मेरी कसम
तू मेरा दिल है तू जान है जीवन पे तेरा एहसान है
साँसों का जीवन से खुश्बू का फूलों से
दिलबर जो रिश्ता है अपना है रिश्ता वही
मेरा शायर है तू ...
रिश्ता हमारा जन्मों का है प्यारा मिलन दो रूहों का है
लगता है ऐसा पा के तुझे ये प्यार अपना सदियों का है
जितने जनम भी हमने लिए इक दूसरे के बन के जिए
सागर ने मौजों ने चंदा ने तारों ने
धरती ने अम्बर ने देखा है अपना मिलन
मेरा शायर है तू ...