meraa paradesii na aayaa
- Movie: Mere Humsafar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Balraj Sahni, Sharmila Tagore, Jagdeep, Jeetendra
- Year/Decade: 1970, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरा परदेसी न आया -२
सबके मन मीत मिले हैं
बाग़ों में फिर से फूल खिले हैं
मेरा मन मुरझाया
मेरा परदेसी न ...
सावन बरसा यूँ मन तरसा मैं जी भर के रोई -२
जिसने देखा पागल समझा ये न समझा कोई
मेरा परदेसी न ...
याद में किसकी जाने ज़ुल्मी भूल गया बिरहन को -२
राह में जाने किस सौतन ने रोक लिया साजन को
मेरा परदेसी न ...
साँझ-सकारे ये कह-कह के छेड़े दुनिया सारी -२
वो आती है वो जाती है इक बिरहा की मारी
मेरा परदेसी न ...