meraa naam raajuu gharaanaa anaam
- Movie: Jis Desh Mein Ganga Behti Hai
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Pran, Raj Kapoor, Padmini, Lalita Pawar
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेरा नाम राजू घराना अनाम
बहती है गंगा जहाँ मेरा धाम
मेरा नाम राजू ...
काम नये नित गीत बनाना
गीत बना के जहाँ को सुनाना
कोई न मिले तो अकेले में गाना
कविराज कहे, न ये ताज रहे
न ये राज रहे, न ये राज्घराना
प्रीत और प्रीत का गीत रहे
कभी लूट सका न कोई ये खज़ाना
मेरा नाम राजू ...
धूल का इक बादल अलबेला
निकला हूँ अपनी सफ़र में अकेला
छुप-छुप देखूँ मैं दुनिया का मेला
काहे मान करे, अभिमान करे
नादान तुझे इक दिन तो है जाना
डफ़ली उठा आवाज़ मिला
गा मिल के मेरे संग प्रेम तराना
मेरा नाम राजू ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar