Browse songs by

meharabaano ... duniyaa me.n rahanaa hai to kaam karo

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मेहरबानो क़दरदानो दोस्तो यारो
अरे खेल देखो खेल one two three up

दुनिया में रहना है तो काम करो प्यारे
हाथ जोड़ सबको सलाम करो प्यारे
वरना ये दुनिया जीने नहीं देगी
खाने नहीं देगी पीने नहीं देगी
खेल कोई नया सुबह-शाम करो प्यारे
दुनिया में रहना ...

पैसे बिना दुनिया में रोटी नहीं मिलती
रोटी नहीं मिलती लंगोटी नहीं मिलती
हाथ जोड़ सबको सलाम करो प्यारे
दुनिया में रहना ...

एक दिन तेरे-मेरे ख़्वाब होंगे पूरे
ऐसी कोई बात कर चल ओ जमूरे
रह जाएँ सब दिल थाम कर ओ प्यारे
दुनिया में रहना ...

ताँगे में लगी जैसी घोड़ी चली जाए
रस्सी पे गोरी ऐसी दौड़ी चली जाए
चल घर चलें राम-राम करो प्यारे
दुनिया में रहना ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image