meha.ndii ra.ng laa_ii ... machii hai dhuum
- Movie: Ansh
- Singer(s): Chorus, Udit Narayan, Dimple Verma
- Music Director: Nadeem, Shravan
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Abbas, Sharbani Mukherji, Rajat Bedi
- Year/Decade: 2002, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मेहंदी मेहंदी शगुन की मेहंदी
मेहंदी मेहंदी पिया की मेहंदी
रंग लाई बन्नो जी के हाथ मेहंदी रंग लाई
रंग लाई लाडो जी के हाथ मेहंदी रंग लाई
ये मेहंदी तेरे भैया ने लाई भाभी जी के साथ
मेहंदी रंग लाई
ओ रंग लाई बन्नो जी ...
धूम मची है धूम
मची है धूम हमारे घर में
तुम्हारे साजन हैं आने वाले
है ये इजाज़त सोणे सजन को
के आज तुमको गले लगा लें
मची है धूम ...
खनकती चूड़ी कहती है
वो घोड़ी चढ़ के आएंगे
सजा के फूलों से डोली
तुम्हें घर ले के जाएंगे
कभी रूठेंगे ना तुमसे
सारे नखरे उठाएंगे
मची है धूम ...
तुम्हारी शादी में हम भी
नाचने गाने आए हैं
तुम्हें देने की खातिर हम
दिलों का तोहफ़ा लाए हैं
खुशी से दे को तुम हमको
तुम्हारी जो बलाएँ हैं
रहे ग़म दूर सदा तुमसे
यही अपनी दुआएँ हैं
मची है धूम ...